सुबह व शाम सर्द मौसम का सितम शुरू, हल्की रही धूप, ठंड में हुआ इजाफा

फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। सर्दी का प्रकोप बढ़ने लगा है। तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। गुरुवार को धूप कम निकली, वो भी चटक नहीं थी। ऐसे में दोपहर में भी हल्की ठंड का अहसास हो रहा था। शाम को ठंड में और वृद्धि हो गई। हालांकि अभी नगर निगम व नगर पंचायत की ओर से अलाव की व्यवस्था शुरू नहीं की गई है। दिसंबर में ठंड अपना असर धीरे-धीरे अपना रंग दिखाने लगी है। ठंडी हवाओं के साथ साथ मौसम में बदलाव भी काफी देखने को मिल रहा है।पहाड़ों में बर्फबारी होने से शहर से लेकर देहात तक में इसका असर देखा जा सकता है। गुरुवार की रात तापमान में काफी गिरावट देखी गई थी रात को यह तापमान अपनी दिनों की अपेक्षा 12 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया था। रात से ही शहर को कोहरे की चादर ने अपने आगोश में ले लिया। जिसका असर सुबह तक रहा। जहां रात में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा तो सुबह 9 बजे तक 14 डिग्री दर्ज किया गया। शीतलहर से राहत दिलाने के लिए हर साल नगर निगम शहर के प्रमुख चौराहों तथा नगर पंचायत कस्बे के प्रमुख चौराहों पर अलाव की व्यवस्था कराता है। जिससे राहगीर व वहां से गुजरने वालों के लिए ठंड से राहत मिलती थी लेकिन अभी तक नगर निगम में कहीं भी अलाव के लिए लकड़ी नहीं डलवाई है। इस बारे में सहायक अभियंता मनोज गुप्ता ने बताया कि अभी ठंड कम होने की वजह से अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। 15 दिसंबर से शहर के सभी प्रमुख चौराहों जैसे जंक्शन रोड, सेटेलाइट चौराहा, रोडवेज, कुतुबखाना, अयूब खां चौराहा, चौकी चौराहा आदि पर अलाव की व्यवस्था की जाएगी। बाल रोग विशेषज्ञ ने बताया कि सर्दियों में बच्चों को निमोनिया होने का खतरा अधिक रहता है। इसके अलावा खांसी, जुकाम और बुखार भी जकड़ लेता है। नवजात को गर्म कपड़ों से पूरी तरह ढककर रखें। अगर मौसम में हल्की गर्माहट भी हो तो भी लापरवाही न करें।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *