बरेली। धूप के चलते सुबह जहां लोगों को ठंड से राहत मिली यही दोपहर बाद अचानक मौसम ने फिर पलटी मार ली। धुंध छाने और धूप गायब होने से शाम होते ही हल्का कोहरा छाने लगा। हालांकि धूप की वजह से करीच दो साताह बाद दिन और रात का तापमान सामान्य रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जतागा है कि अगले दो दिन तक घना कोहरा ता सकता है। शीतलहर का असर दिनों दिन बड़ रहा है। रात मे ठंड के साथ ही गलन भी शुरू हो गई है। शनिवार को दो दिन बाद सुबह आसमान साफ रहा और धूप निकली लेकिन दोपहर करीब 1 बजे के बाद अचानक हल्की पड़ गई। धुंध छाने पर दृश्यता पर भी असर पड़ा। शनिवार को अधिकतम तापमान 23.5 डिली सेल्सियस और न्यूनतम 7.5 डिली सेल्सियस रहा। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। यहां मौसम के बदलते रंग के साथ ठिठुरन बढ़ गई है। जहां दिन में खिली धूप तो सुबह और शाम सर्द हवाओं का प्रकोप बना रहता है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों सर्दी का प्रकोप और बढ़ेगा। वही कोहरा-धुंध छाने के साथ भी हवा मे प्रदूषण आ गया है। एअर क्वालिटी इंडेक्स बढ़ने से सांस संबंधी समस्या भी तेजी से बढ़ती है। शनिवार को शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 के करीब पहुंच गया। सबसे खराब स्थिति रियाइशी इलाके जैसे राजेंद्र नगर की है जहां एक्यूआई 188 से अधिक रिकॉर्ड किया गया। सिविल लाइंस और सुभाषनगर मे भी एकयूआई बढ़ गया है। करीब दो सफ्ताह से वायु प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार को सिविल लाइन मे एक्यूआई 155 रहा। वही राजेंद्रनगर में एयर क्वालिटी इंडेक्स 188 से भी अधिक हो गया है। आशंका है कि प्रदूषण की यही रफ्तार रही तो एक्यूआई 200 से भी अधिक हो सकता है।।
बरेली से कपिल यादव
