सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा आज से, यूपी बोर्ड की परीक्षाएं कल से, तैयारी में जुटे अफसर

बरेली। सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू हो जाएंगी। जिले मे कुल 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर ममता सक्सेना ने बताया कि सभी परीक्षार्थियों को प्रवेश केंद्रों पर सुबह नौ बजे से प्रवेश दिया जाएगा। 10 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जिले के 100 स्कूलों में कक्षा 10वीं के 8500 और 12वीं के 7500 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए सभी 24 केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी से कराई जाएगी। पहले दिन 10वीं का गणित का पेपर है, 12वीं का एंटरप्रेन्योरशिप विषय का। परीक्षा सुबह 10:30 से 1:30 बजे तक होगी। परीक्षार्थियों को 10 बजे के बाद प्रवेश नही दिया जाएगा। सुबह नौ बजे से प्रवेश मिलेगा, इसके बाद 9:45 बजे से परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा। वही यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो जाएंगी। परीक्षा में लगभग 5600 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। अब तक बड़ी संख्या में शिक्षक रिलीव नहीं हुए हैं। शिक्षक ड्यूटी कटवाने की जुगत में भी लगे हैं। ऐसे में पहले दिन कक्ष निरीक्षक जुटाना सबसे बड़ी चुनौती होगा। परीक्षा के पहले दिन बुधवार को सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक हाईस्कूल की हिंदी और दोपहर दो से शाम 5:15 बजे तक प्रारंभिक हिंदी की परीक्षा है। वहीं इंटरमीडिएट की सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक सामान्य हिंदी और दोपहर दो से शाम 5:15 बजे तक हिंदी की परीक्षा होनी है। ऐसे में पहले ही दिन सबसे अधिक कक्ष निरीक्षकों की आवश्यकता पड़ेगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग के साथ-साथ बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों की भी कक्ष निरीक्षक के रूप में ड्यूटी लगाई गई है। सोमवार शाम शिक्षक अपनी ड्यूटी कटवाने के लिए प्रयासरत रहे। डीआईओएस डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि कुछ केंद्रों ने परीक्षा संचालन के लिए अतिरिक्त केंद्र निरीक्षकों की मांग की है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *