बरेली। सीता रसोई ने कपड़ा बैंक की शुरुआत की है। जिसका उद्घाटन महापौर डॉ उमेश गौतम ने किया। रसोई कपड़ा बैंक के द्वारा शुक्रवार को अच्छे कपड़ों का जरूरतमंद लोगों को निशुल्क वितरण किया गया। संगठन के उपाध्यक्ष राजा चावला ने बताया कि गांधी जयंती के मौके पर दो हजार जरूरतमंद लोगों को कपड़े का वितरण किया गया। राजा चावला ने बताया कि सीता रसोई परिवार 2 वर्षों से गरीबों को भोजन की सुविधा उपलब्ध करा रही है। लॉकडाउन के समय में सीता रसोई परिवार में लगभग एक लाख लोगों को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराया था। उन्होंने बताया कि रसोई पर जो व्यक्ति खाना खाने आते थे। कई बार उनके तन पर पूरे कपड़े भी नहीं होते थे। सभी सेवादारों ने मिलकर यह निर्णय लिया कि कोई ऐसी सेवा शुरू की जाए जिससे कि हर तन पर कपड़ा और हर जरूरतमंद के पैर में जूते हो। इस बात का ख्याल रखते हुए सीता रसोई कपड़ा बैंक की स्थापना की गई। इस दौरान अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, सचिव रमेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष किशोर अग्रवाल, प्रतिभा अग्रवाल, विजय बाठला, राकेश मथुरिया, अनूप अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, गुरुदेव चावला आदि मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव