सीएमओ बरेली डॉ. वीके शुक्ल हुए कोरोना पॉजिटिव

बरेली। जिले में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस दिन प्रतिदिन लगातार अपनी चपेट में लेता जा रहा है। बरेली में स्वास्थ्य विभाग कई कर्मचारियों के बाद अब सीएमओ डॉ वीके शुक्ल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सीएमओ ने एंटीजेन किट से जांच करवाई थी। जिसकी रिपोर्ट में वह पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमित पाए जाने के बाद डॉक्टर वीके शुक्ल होम आइसोलेट हो गए है। सीएमओ पिछले दिनों जिलाधिकारी नीतीश कुमार के संपर्क में आए थे, जोकि कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उसके बाद से सीएमओ वीके शुक्ल की तबीयत खराब चल रही थी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *