सिपाही ने फैलाई गोली मारने की अफवाह, गैर जमानती वारंट में जाएगा जेल

बरेली। जिले के थाना भमोरा क्षेत्र का एक सिपाही ने चोट के निशान को गोली मारकर घायल करने की अफवाह फैला दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने उसे अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने फायर इंजरी होने से इनकार कर उसे साधारण चोट का निशान बताया। सिपाही की खुराफात देख एसएसपी ने उसका रिकार्ड निकलवाया। तब पता चला कि उस पर 12 से ज्यादा मुकदमे दर्ज है। दो दिन पहले भी एक मुकदमा दर्ज किया गया है। क्रॉस केस लिखवाने के चक्कर मे सिपाही ने यह साजिश रची थी। इस दौरान यह भी पता चला कि सिपाही के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी है। जिसके बाद एसएसपी ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजने के निर्देश दिए है। आपको बता दें कि थाना भमोरा क्षेत्र के लंगुरा गांव का रहने वाला सुरकेश शर्मा सिपाही है। इन दिनों वह चंदौली मे तैनात है। जहां से वह काफी समय से गैरहाजिर चल रहा है। शनिवार की देर रात उसके पिता ने 112 पर पुलिस को सूचना दी कि उनके बेटे सुरकेश को किसी ने गोली मार दी। जिसके बाद पुलिस पहुंची और उसे अस्पताल मे भर्ती कराया। लेकिन डॉक्टरों ने फायर इंजरी से इनकार करते हुए चोट बताया। इस दौरान पता चला कि सुरकेश के खिलाफ 12 मामले दर्ज है। एक मामले मे उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी है। जिसके बाद उसे अब गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि उसके खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई भी प्रचलित है। पुलिस के अनुसार सुरकेश आपराधिक प्रवृत्ति का है। उसके खिलाफ कई थानों में मामले दर्ज है। एक हफ्ते पहले भी गांव के एक युवक ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके चलते वह उसे फंसाने के उद्देश्य से उक्त घटना को अंजाम दिया गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *