सिटी स्टेशन रोड पर निर्माण कार्य से पहले दिन ही जाम, यातायात व्यवस्था धड़ाम

बरेली। चौपुला से किला पुल तक सीसी रोड के निर्माण होने के चलते एक तरफ की सड़क को तीन माह के लिए बंद करके बड़े वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। सिटी स्टेशन रोड पर काम होने के पहले दिन ही लोग जाम की समस्या से जूझते रहे। पुलिस ने किला की तरफ से चौपुला की तरफ आने वाली सड़क पर डायवर्जन लगाकर दो हिस्सो में वाट दिया है। सिटी-किला पुल दूल्हा मियां मार्ग निर्माण को लोक निर्माण विभाग ने काम शुरू कर दिया है। पहले दिन मंगलवार को ट्रैफिक प्लान पर अधिकारियों ने ध्यान नही दिया। रोड को वन-वे कर दिया। जिससे पूरे दिन इस मार्ग पर जाम की समस्या रही। लोगों को जाम मे फंसना पड़ा। 10 मिनट का रास्ता पौन-पौन घंटा मे पूरा किया। एंबुलेंस और अधिकारियों की कारें भी जाम मे रेंगती रही। बाकरगंज स्थित डंपिंग ग्राउंड के लिए कूड़ा लेकर जाने वाली गाड़ियों से जाम के हालात बन रहे है। जाम से बचने के लिए लोगों ने जव तंग गलियों से निकलने का प्रयास किया तो गलियों में भी जाम का सवव बन गया। मंगलवार को पूरा दिन वाहन सवार जाम में फंसकर घंटों परेशान होते रहे। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सड़क निर्माण का कार्य करीब तीन महीने मे पूरा होगा। सोमवार को ही ट्रैफिक पुलिस की ओर से रूट डायवर्जन को एडवाइजरी जारी कर दी गई। मंगलवार की सुबह सड़क खुदाई का काम चौपुला पुल से उतरते ही बरेली सिटी से किला आने वाली लेन पर शुरू किया गया। लोक निर्माण विभाग ने सड़क की मरम्मत और पुनर्निर्माण की जिम्मेदारी एएन बिल्डर्स को सौंपी है। ठेकेदार ने सड़क की पुरानी सतह तोड़कर नई सड़क के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारी मौके पर जाकर काम की गुणवत्ता और प्रक्रिया का निरीक्षण कर रहे हैं। यह सड़क लगभग 30 इंच मोटी बनाई जाएगी, जिससे भारी वाहनों के दबाव के बावजूद यह लंबे समय तक टिकाऊ रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *