बरेली- पूर्व मंत्री स्व.राममूर्ति की स्मृति में हिन्दू सोशल ट्रस्ट को सौंपे गए सिटी शमशान पर गैस चलित शवदाह संयंत्र गृह जनता के लिये निशुल्क शुरू कर दिया गया है। इसमें दो घंटे में शव का संस्कार हो जाएगा। अस्थियां भी परिजनों को मिल जाएंगी। अब तक दो शवों का सफल दाह संस्कार हो चुका है यह जानकारी हिन्दू सोशल ट्रस्ट के सचिव विजय अग्रवाल ने मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा को दी।। आज मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ,वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना, महासचिव अभय सिंह भटनागर और समाजसेवी कौशलेंद्र नाथ शुक्ला ने शवदाह गृह का निरीक्षण किया।
सिटी शमशान में गैस चलित शवदाह संयंत्र जनता के लिये निशुल्क शुरू
