सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने तानाशाही व भ्रष्टाचार के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन

बरेली। गुरुवार को सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने प्रांतीय आवाहन पर मुख्य अभियन्ता शारदा (स्तर-2) के कार्यालय के समक्ष मनमानी एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन मुख्य अभियंता को सौंपा गया। धरना प्रदर्शन मे जनपद बरेली के अतिरिक्त जनपद पीलीभीत, शाहजहांपुर एवं बदायूं के भी पदाधिकारी एवं कर्मचारियों ने भागीदारी की। आन्दोलन की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार गंगवार ने की। संचालन अनुज कुमार सिंह ने किया। आशीष कुमार गंगवार ने बताया कि कर्मचारियों की पदस्थापनायें एवं प्रोन्नति काफी समय से लंबित है तथा पदस्थापनाओं में लगातार विलंब किया जा रहा है। कार्यक्रम मे प्रान्तीय पदाधिकारी मनोज कुमार पाठक, राजेन्द्र कुमार, निर्भय हिन्द आजाद, कमलेन्द्र, महेन्द्र पाल, मोहम्मद शिराज, भोलानाथ, सत्येन्द्र दक्ष, राजीव सक्सेना, प्रशान्त दीक्षित के साथ अन्य सभी पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर राहुल कटियार, नेहा, विनीता सक्सेना, नेत्रपाल, परम सिंह, बृजमोहन अकेला, दुर्गा, प्रवेश, मुनीश, सुनील सक्सेना, गौरव मिश्रा, अनुराग, पंकज, रेनूका, शिशुपाल, जितेन्द्र, सचिन देव, राजू चौहान, सम्राट, दिनेश, राजश्री व अन्य समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। मांगों की पूर्ति न होने पर आंदोलन के लिए फिर बाध्य होंगे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *