सास की हत्या मे 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

बरेली। थाना इज्जतनगर पुलिस ने कार से कुचलकर सास की हत्या करने के आरोपी कृष्णानगर कॉलोनी निवासी मनमोहन को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। आपको बता दे कि शहर के चाहबाई मे रहने वाली मनी सक्सेना का अपने पति मनमोहन से विवाद चल रहा है। इसमे समझौते के लिए 25 सितंबर को दोनों पक्षों को थाना इज्जतनगर बुलाया गया था लेकिन मनमोहन पक्ष नही पहुंचा। वहां से लौटने के दौरान उसने इज्जतनगर फ्लाईओवर पर मनमोहन ने मनी के पिता की बाइक मे कार से टक्कर मार दी। उनकी मां नीलम जमीन पर गिरी तो मनमोहन ने उन्हें कार से कुचलकर मार डाला। इस दौरान उनके पिता और भाई भी घायल हो गए। इस मामले मे मनी ने अपने पति मनमोहन, उसकी गर्लफ्रेंड साक्षी शुक्ला और दोस्त नैना कश्यप के खिलाफ थाना इज्जतनगर मे हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वारदात के बाद से ही सभी आरोपी फरार चल रहे थे। मनी सक्सेना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर मनमोहन की गिरफ्तारी की मांग की तो उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। इज्जतनगर इंस्पेक्टर अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार की देर रात मनमोहन कृष्णानगर कॉलोनी मे अपने किराये के मकान से सामान लेने आया तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *