सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र मे बंधेंगे 742 जोड़े

बरेली। शुक्रवार को बरेली क्लब के ग्राउंड मे सामूहिक विवाह योजना के तहत 742 जोड़े परिणय सूत्र मे बंधेंगे। सामूहिक विवाह के पंडाल में 133 मुस्लिम जोड़ों को भी निकाह होगा। जनप्रतिनिधि और अधिकारी नव दंपति को आशीर्वाद देने पहुंचेंगे। एक शादी पर सरकार 51 हजार रुपए खर्च कर रही है। सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रशासन ने बरेली क्लब मे भव्य व्यवस्था की है। गुरुवार को वाटर प्रूफ पंडाल तैयार किया गया। दिन भर तैयारियां चलती रही। नगर निकाय और ब्लॉकवार जोड़ों का विवाह संस्कार कराने की व्यवस्था की गई है। शुक्रवार की सुबह नौ बजे दूल्हा और दुल्हन को बरेली क्लब पहुंचना होगा। पूर्वी गेट पर टोकन के जरिए एंट्री दी जाएगी। सभी जोड़ों की उपस्थिति भी दर्ज कराई जाएगी। जोड़ो के लिए अलग-अलग ब्लॉक तैयार किए गए है। चार-चार जोड़ों के लिए एक वेदी की व्यवस्था की गई है। मेहमानों के भोजन के लिए ग्राउंड में अलग पंडाल तैयार किया गया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *