बरेली/फतेहगंज पश्चिमी, मीरगंज। श्रम विभाग ने साप्ताहिक बंदी में दुकानें खोलने को गंभीरता से लिया है। श्रम परिवर्तन अधिकारी ने बंदी का उल्लंघन करने वाली दुकानों को नोटिस जारी कर कार्रवाई की चेतावनी दी है। डीएम ने नगरों की साप्ताहिक बंदी के दिन निर्धारित किए हैं। फतेहगंज पश्चिमी और मीरगंज के कुछ व्यापारी साप्ताहिक बंदी का उल्लंघन करके अपनी दुकानें खोलते हैं। व्यापारी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की भी नहीं सुनते हैं। कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के सनी सिंह ने नगर में बंदी के दिन दुकान खोलने वाले व्यापारियों की ऑनलाइन शिकायत गत दिनों की थी। श्रम परिवर्तन अधिकारी राम अवतार शर्मा ने फतेहगंज पश्चिमी के अनमोल गारमेंट, केशव वस्त्रालय एंड गार्मेंट को नोटिस जारी किए हैं। साथ ही दुकान संचालकों को हर हाल में साप्ताहिक बंदी का पालन करने का निर्देश दिया है। नोटिस में बंदी में दुकानें खुली रखने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।।
बरेली से कपिल यादव