बरेली। गुरु पूर्णिमा पर साईं मंदिरों में साईं नाथ का महाभिषेक, हवन पूजन व भंडारे का आयोजन किया जाता था लेकिन इस बार कोरोना की वजह से श्री शिर्डी साईं सर्वदेव मंदिर शहामतगंज में गुरु पूर्णिमा पर छह बजे काकड़ आरती, साढे छह बजे वजह गणेश व गायत्री आरती, दत्रात्रेय कलश पूजन, साढे सात बजे साईं बाबा का महाभिषेक व साढे आठ बजे हवन किया गया। पंडित सुशील पाठक व महेश शास्त्री ने वैदिक मंत्रों से पूजन हवन कर महाभिषेक कराया। मुख्य यजमान सुशील अग्रवाल व माधवी अग्रवाल ने संपन्न करवाया। उसके बाद श्रृंगार, आरती व हलवा चने का भोग लगाया गया लेकिन इस बार भंडारा का आयोजन नहीं किया गया। केवल हलवा और चने का प्रसाद ही वितरित किया गया।।
बरेली से कपिल यादव