बरेली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात को भाजपा कार्यालय मे बरेली सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने टीवी पर सीधा प्रसारण देखा। मोदी के मन की बात मे मां का दर्जा सबसे ऊंचा होता है। जन्मदायनी मां का प्यार दुलार कही नही होता है। विश्व पर्यावरण के चलते एक पेड़ मां के नाम से लगाने का आहवान भी किया गया। पर्यावरण सुरक्षित रखने के लिए दूसरों को भी मां के समान धरती मां ही हम सब मिलकर बूथ स्तर पर मां के नाम से एक पेड़ जरूर लगाने का आहवान किया गया। इस मौके पर सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, गुलशन आनंद, बंटी ठाकुर, शीतल गुलाटी, विपिन भास्कर, जया भास्कर, शिवम वर्मा, मनोज शर्मा, रवि गुप्ता, अशोक गंगवार, हरि बाबू अग्रवाल, पवन अग्रवाल, अनिल गंगवार सहित बड़ी संख्या मे भाजपाइयों ने मन की बात को गौर से सुना।।
बरेली से कपिल यादव