शाही, बरेली। सहेलियों के साथ घर की लिपाई करने के लिए गांव के बाहर मिट्टी लेने गई सहेलियों के साथ तीन किशोरियो के ऊपर भरा भरकर मिट्टी गिर गई। जिसके नीचे तीनो किशोरियां दब गई। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद दो किशोरियों को जीवित बचा लिया गया लेकिन तब तक एक किशोरी की सांसें थम चुकी थी। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। दोनों किशोरियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार शाही क्षेत्र के गांव परचई में गुरुवार पूर्वाह्न सहेलियों के साथ तीन किशोरियां पीली मिट्टी लेने के लिए गांव के बाहर गई थी। इस दौरान अचानक मिट्टी की ढांग भर भराकर ढह गई। इससे तीनों किशोरियां मिट्टी में दब गई। हादसे के मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तभी मिट्टी हटाकर किशोरियों को खोजना शुरू किया ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद दो किशोरियों को जीवित बचा लिया गया लेकिन एक किशोरी को जेसीबी से मिट्टी हटाकर निकाला गया तब तक उसके सांसें थम चुकी थी। मृतक किशोरी की पहचान दीपा (18) पुत्री राजेंद्र के रूप में हुई है। किशोरी की मौत की खबर सुनकर परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए।।
बरेली से कपिल यादव