बरेली। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज के सामने नौमहला मस्जिद के बराबर में किसी ने नगर निगम की जमीन पर कब्जा कर लिया। उसने वहां गैराज बनाने की तैयारी भी शुरू कर दी थी। जैसे ही इसकी भनक नगर निगम अधिकारियों को लगी तो टीम ने पहुंचकर जगह को कब्जा मुक्त कराते हुए दीवार को तोड़ दिया। राजकीय इंटर कॉलेज के सामने एसबी इंटर कॉलेज जाने वाली सड़क पर नौमहला मस्जिद के बराबर में नगर निगम की जमीन है। बीते वर्ष इस जगह को नगर निगम ने अतिक्रमण मुक्त कराया था। जिसमें कई सारी अवैध दुकानों को नगर निगम ने ध्वस्त कर दिया था। कुछ दिन पहले नौमहला मस्जिद के बराबर वाली जमीन पर किसी ने कब्जा कर लिया। इसकी जानकारी नगर निगम के आला अधिकारियों को ही जिस पर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंच गई। जहां दीवार बनाने का काम चल रहा था टीम के पहुंचने पर वहां काम कर रहे मजदूर वहां से चले गए। टीम ने कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण को हटा दिया। अभी तक टीम को यह पता नहीं चल पाया है कि अतिक्रमण किसने किया था। वहीं आसपास के दुकानदार भी कुछ बताने को तैयार नहीं है। नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने जल्द कब्जेदार पता लगाने के निर्देश दिए हैं।।
बरेली से कपिल यादव