समीक्षा बैठक मे बोले प्रमुख सचिव, पौधों को संभालना हम सभी की जिम्‍मेदारी

बरेली। प्रमुख सचिव परिवहन विभाग एवं नोडल अधिकारी एल.वेंकटेश्वर लू ने कृषि विभाग, जिला उद्यान विभाग, सहित सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि पांच जुलाई को होने वाले वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत पौधों का रोपण करने करने के लिए गड्ढा मानक अनुसार होना चाहिये। जिससे पौधा स्वस्थ व जीवित रह सके। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण मे क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाये। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण के कार्यक्रम मे विद्यालय, डिग्री कालेजों के छात्र-छात्राओं को भी शामिल किया जाये। उन्होने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि जनपद के सभी तालाबों के चारों तरफ पौधे अवश्य लगाये जाये। जिससे जीव जन्तु जीवित रह सकें। उन्होंने कहा कि मनुष्य के साथ साथ जीव जन्तुओं के स्वस्थ जीवन बनाये रखने मे वृक्षों की अहम भूमिका होती है। उन्होंने समस्त विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनपद का 30 लाख पौधों के वृक्षारोपण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होनें कहा कि जिन विभागों को जो लक्ष्य प्रदान किया गया है उसे जल्द से जल्द शत प्रतिशत पूर्ण कराये। प्रमुख सचिव एल.वेंकटेश्वर लू कलेक्ट्रेट सभागार में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। प्रमुख सचिव ने जिलाधिकारी से कहा कि वृक्षारोपण कार्यक्रम के अनतर्गत एक जागरुकता कार्यक्रम  किया जाये जिसमें सिविल डिफेंस तथा एन.सी.सी. के लोगों द्वारा  प्रतिभाग किया जाये। उन्होंनें मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि जनपद के सभी स्वास्थ्य केंद्र तथा उप स्वास्थ्य केन्द्रों पर डाक्टरों के द्वारा अधिक से अधिक वृक्षारोपण कराया जाये। प्रमुख सचिव ने कहा कि जिन विभागों द्वारा वृक्षारोपण किया जाए। उसकी वीडियोग्राफी तथा फोटो भी की जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि जिन स्थलों पर पौधे लगाये जायें उनकी जियो टैगिंग करते हुए। पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी अवश्य दी जाये। जिससे पौधा जीवित व सुरक्षित रह सके। बैठक मे जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी जग प्रवेश, बीडीए सचिव योगेन्द्र कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन वीके सिंह मुख्य चिकित्साधिकारी डा बलवीर सिंह, डी.सी मनरेगा गंगाराम, जिला वनाधिकारी समीर कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकरी ललित कुमार, जिला कृषि अधिकारी धीरेन्द्र सिंह चौधरी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *