बरेली। मंगलवार को शहर स्थित सपा कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिला उपाध्यक्ष बने नूतन शर्मा का स्वागत किया गया। नूतन शर्मा लंबे समय से समाजवादी पार्टी में सक्रिय है। पूर्व में जिला सचिव पद पर थे। कैंट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव में आवेदन भी किया था। पार्टी कार्यालय पर फूल मालाओ से नूतन शर्मा का स्वागत किया गया। इस मनोनीत के माध्यम से समाजवादी पार्टी ने ब्राह्मण समाज को सम्मान देने का काम किया।इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद नूतन शर्मा ने कहा पार्टी के लिए हमेशा तैयार रहूंगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई है। उस पर हमेशा खरा उतरने की कोशिश करूंगा। इस मौके पर सत्येंद्र यादव, प्रवक्ता मयंक शुक्ला, रविंदर यादव, गौरव जायसवाल, गजेंद्र कुर्मी, भुवनेश यादव, मुकेश यादव करुणाकर, अतुल पाराशरी, आकाश यादव, अहमद खान टीटू, अमर काले, जोगेन्दर सिंह पटेल, मोहित भारद्वाज आदि लोग मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव