समर्थकों का शोर, हरि सिंह ढिल्लों-दानिश अख्तर ने भरा पर्चा

बरेली। बरेली- मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए सोमवार को कुल नौ प्रत्याशियों ने अपना नामांकन कराया। भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों और सपा प्रत्याशी मो.दानिश अख्तर लाव लश्कर के साथ नामांकन कराने पहुंचे। एमएलसी चुनाव के नामांकन के लिए मंगलवार आखिरी दिन है। इस कारण सोमवार को सबसे ज्यादा 10 नामांकन हुए। भाजपा के प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों ने भी अपना नामांकन कराया। उन्होंने तीन सेट दाखिल किए। नामांकन से पूर्व मिशन कम्पाउंड में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटे। इस दौरान डॉ हरि सिंह ढिल्लों ने सरकार और अपने काम गिनाए। उन्होंने कहा कि इस सरकार में शिक्षकों के इतने काम हुए है जितने आज तक नहीं हुए। जो काम रह गए है वो इस बार पूरे कराए जायेंगे। उन्होंने 23 अक्टूबर को बड़ी संख्या में वोट करने की अपील की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी, संगठक अभय गिरी, माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. अरुण सक्सेना, राज्यमंत्री बलदेव औलख, सांसद छत्रपाल सिंह, सांसद मिथिलेश कठेरिया, सांसद अरुण सागर, मेयर डॉ उमेश गौतम रहे। दानिश अख्तर ने भी कराया नामांकन : समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मोहम्मद दानिश अख़्तर ने भी सोमवार को अपना नामांकन किया। इससे पहले पार्टी कार्यालय पर एक सभा हुई जिसमें ज़िला अध्यक्ष शुभलेश यादव, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, विधायक शहज़िल इस्लाम, विधायक अता उर रहमान ने एक सुर में पार्टी प्रत्याशी को जिताने की अपील की। इसके बाद सभी लोग मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचे, जहां दानिश अख़्तर ने अपना नामांकन दाखिल किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *