मीरगंज, बरेली। समाजवादी प्रबुद्ध सभा का आयोजन मीरगंज विधानसभा मे हुआ। सभा की अध्यक्षता राजेश पारासरी ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रवक्ता मयंक शुक्ला मोंटी व विशिष्ट अतिथि आदेश यादव रहे। सभा मे वक्ताओ ने आज देश मे बड़ रही बेलगाम महगाई पर कहा कि सरकार राशन बांटने के बहाने सिर्फ अपने प्रचार के लिये झोले वितरण कर गरीबो का मजाक बनाने का कार्य कर रहे है। इस सरकार मे न जाने कितने बेकसूर ब्राह्मणों की हत्या की गयी लेकिन इस निर्दयी सरकार के कान पर जू भी नही रेगी। इस बार 2022 के चुनाव में ब्राह्मण समाज के लोग भारतीय जनता पार्टी को हराकर सपा की सरकार बनाएंगे। प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष ई.अतुल पारासरी के नेतृत्व में विश्वपाल उपाध्याय के साथ सैकड़ों ब्राह्मण समाज के लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता लेने वालो मे मुरारी लाल शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, अंशु शर्मा, देवेश शर्मा, इंद्रदेव त्रिवेदी, राजीव शर्मा, चंद्र भूषण शर्मा, मनोज वर्मा, भानु प्रताप मिश्रा, प्रधान सूरजपाल शर्मा, रामपाल शर्मा, चन्द्रभूषण शर्मा, भुवनचंद्र शर्मा, रामवीर शर्मा, यादराम शर्मा, गंगा प्रसाद शर्मा, हेमंत शर्मा, राकेश शर्मा, अशोक गौड़ सहित ब्राह्मण समाज के सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर पीके मिश्रा, नितिन गौड़, विधानसभा अध्यक्ष समाजवादी पार्टी सुरेश गंगवार, विधान सभा अध्यक्ष प्रबुद्घ सभा सिंटू पाठक आदि लोग मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव