लखनऊ- आदर्श समायोजित शिक्षक/शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधिमंडल विधायक विनय शंकर तिवारी जी की अगुवाई में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी से मिला, तथा शिक्षामित्रों के भविष्य के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। जिस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्पष्ट रूप से कहा कि शिक्षामित्र हमारे थे, हमारे हैं, और हमारे रहेंगे। समाजवादी सरकार बनते ही शिक्षामित्रों के भविष्य को उज्जवल बनाने का काम किया जाएगा।
इस दौरान प्रति मंडल में हमारे साथ मुख्य रूप से गदाधर दुबे जी, संतोष मिश्रा जी, विश्वनाथ सिंह कुशवाहा जी, अमरेंद्र दुबे जी, उदयवीर यादव जी, यदुवीर यादव जी, उमेश पांडे जी, अजय धर दुबे जी, प्रमोद शुक्ला जी, अजीत सिंह जी, संजय मिश्रा जी, वंदना यादव जी, प्रियंका राय जी आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।