बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता शुक्रवार को गांव-गांव जाकर किसानों के बीच अलाव जलायेंगे। ये कार्यक्रम सपा हाईकमान अखिलेश यादव के नेतृत्व में किया जा रहा है। सपा कार्यकर्ता अमित ठाकुर के नेतृत्व में क्षेत्र के गांव सिरसा जागीर व चिटौली मे किसानों के साथ अलाव पर हाथ तापते हुए खेत खलिहान की बात की। किसान नीति पर चर्चा की और एमएसपी को लेकर बात की। अमित ठाकुर ने कहा कि किसानों को ह़क दिलाने की लड़ाई समाजवादी पार्टी लड़ रही है। कृषि कानून की खामियों के बारे में किसानों को बताया। इस अवसर पर सनी ठाकुर सहित कई समाजवादी कार्यकर्ता रहे।।
बरेली से कपिल यादव
