सनी हत्याकांड मे पूर्व सभासद के भाई व भतीजा समेत तीन गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश मे जुटी पुलिस

बरेली। जन्मदिन पर पार्टी के लिए रोटी को लेकर हुए विवाद मे पूर्व सैनिक के बेटे की हुई हत्या के मामले मे पुलिस ने सपा के पूर्व सभासद अब्दुल हामिद के भाई, विकलांग भतीजे समेत तीन को हिरासत मे ले लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश मे पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। इंस्पेक्टर कैंट राजीव कुमार ने बताया कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आपको बता दें कि रविवार को चनेहटा के रहने वाले रिटायर सैनिक जोगराज के बेटे सनी कुमार का जन्मदिन था। सनी ने सदर बाजार के मशाल चिकन कार्नर पर पैसे देकर 150 रोटियों का आर्डर दिया था। 40 रोटी सनी ले गया था। होटल संचालक जीशान ने बाकी रोटी बाद मे देने की बात कही थी। इसके बाद रात करीब साढ़े दस बजे सनी अपने ममेरे भाई बब्लू उर्फ प्रजय कुमार पुत्र राममूर्ति के साथ रोटी लेने गया था। जहां पर रोटी न मिलने पर दोनों पक्षों मे कहासुनी के बाद विवाद हो गया था। इसी बीच सनी और बब्लू के साथ मारपीट हुई। इसी बीच सनी के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले मे गंभीर रूप से घायल हुए सनी की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई थी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि हत्या के मामले मे चार नामजद समेत सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले मे पुलिस ने सपा के पूर्व सभासद अब्दुल हामिद के भाई अब्दुल वाहिद, उनके विकलांग बेटे अब्दुल मुजीब व जाबर को हिरासत मे ले लिया है। तीनों ही आरोपियों को जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश मे पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। हत्याकांड का मुख्य आरोपी जीशान पुलिस की गिरफ्त से फरार है। पुलिस जीशान की तलाश मे ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। सनी मर्डर केस मे पूर्व सभासद अब्दुल के बेटे नाजिम भी नामजद है। पूर्व सभासद ने बताया कि उनके का घटना से कोई लेना देना नही है। उनके बेटे को गलत फंसाया जा रहा है। उन्होने कहा कि उन्हें पुलिस पर पूरा विश्वास है। जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *