सड़क हादसों मे छात्रा व श्रमिक समेत तीन की गई जान

बरेली। घने कोहरे के बीच गुरुवार रात अलग-अलग थाना क्षेत्रों मे हुए तीन हादसों मे छात्रा और मजदूर समेत तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर तीनों के शव परिवार वालों को सौंप दिए है।पहला हादसा थाना सीबीगंज क्षेत्र के गांव अटा कायस्थान निवासी श्यामवीर ने बताया कि गुरुवार रात करीब आठ बजे वह अपनी पत्नी विशा और आठ वर्षीय बेटी आरती के साथ अस्पताल मे भर्ती रिश्तेदार को देखकर घर लौट रहे थे। शहर से ऑटो मे बैठकर सीबीगंज पहुंचे और गांव के सामने उतरकर सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनकी बेटी को टक्कर मार दी। इस हादसे मे आरती की मौके पर ही मौत हो गई। वह कक्षा तीन की छात्रा थी। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। बाइक सवार की तलाश की जा रही है। दूसरा हादसा थाना भुता क्षेत्र मे रजपुरी नवादा गांव के पास गुरुवार रात करीब नौ बजे हुआ। इज्जतनगर के गांव अब्दुल्लापुर माफी निवासी प्रमोद ने बताया कि उनके भाई 30 वर्षीय अनिल कुमार गांव के ही देवेंद्र के साथ मजदूरी करके बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान राजपुरी नवादा मे पेट्रोल पंप के पास भूसे से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे मे अनिल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने उसे कब्जे मे लेकर घायल देवेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया है। अनिल के परिवार मे पत्नी रेखा और दो छोटे बच्चे है। तीसरा हादसा बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र मे गुरुवार रात करीब आठ बजे हुआ। बारादरी के पवन विहार कॉलोनी निवासी 31 वर्षीय गौरव यादव जेसीबी कंपनी मे सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे। गुरुवार रात ड्यूटी से लौटते समय रामगंगानगर कॉलोनी के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक मे टक्कर मार दी। हादसे मे गौरव गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल भिजवाया गया। जहां इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। पिता तेजपाल सिंह यादव ने बताया कि गौरव उनका इकलौता बेटा था। उसके सिर मे चोट लगी थी। परिवार मे उसकी मां ऊषा, पत्नी सीता और एक छोटा बेटा है। गौरव की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां उषा का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पत्नी सीता बार-बार बेहोश हो जा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *