सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत यातायात नियमों के पालन का दिया संदेश

बरेली। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार बेसिक परिषदीय विद्यालयों मे सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय जोगीठेर व क्यारा के प्राथमिक विद्यालय लखौरा मे सुबह की प्रार्थना के समय बच्चों को चार्ट के माध्यम से सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न नियमों की जानकारी कराई गई एवं वाहन चलाते समय किन किन बातों का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक लाल बहादुर गंगवार व प्रधानाध्यापिका नीता जोशी के द्वारा विस्तार से चर्चा की गई। चर्चा में बच्चों ने विभिन्न जानकारियां भी प्राप्त की। रमेश सागर के द्वारा बच्चों से सामान्य ज्ञान जानकारी एवं ट्रैफिक रूल से संबंधित प्रश्न किए गए। उसके उपरांत गांव स्तर पर प्रभात फेरी निकाली गई गांव के निवासियों को ट्रैफिक रूल से संबंधित जानकारी दी गई। खंड शिक्षा अधिकारी मनोज राम ने बच्चों से सड़क सुरक्षा के अंतर्गत नियमों का पालन करने की बात कही। प्रधानाध्यापिका नीता जोशी ने सड़क सुरक्षा सप्ताह की शपथ दिलावायी। प्रभात फेरी के समय जो भी वाहन रास्ते में दिखाई दिए उनके चालकों को रोककर यातायात संबंधी पूरी जानकारी विस्तार से बताई गई। बच्चों द्वारा भी इन कार्यक्रमों में बढ़- चढ़कर प्रतिभाग किया गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *