फरीदपुर, बरेली। भारतीय संविधान दिवस पर नेहरू युवा केंद्र ने कस्बा के किशोर चंद कन्या इंटर कॉलेज मे कार्यक्रम आयोजित कर सैकड़ों छात्राओं को जागरूक करते हुए प्रतियोगिता आयोजित की। प्रथम, द्वितीय और तृतीय प्रतिभागी को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी पुष्पा सिंह ने अध्यक्षता करते हुए दीप प्रज्वलित किया तथा मुख्य अतिथि द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। छात्रों को जागरुक करने के साथ ही संविधान की विशेषताओं से भी अवगत कराने के साथ ही संविधान दिवस पर संविधान के बारे मे युवाओं को जागरुक किया गया। कार्यक्रम में क्विज प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ। स्टेशन रोड स्थित जगवीर पाल सिंह तोमर शिक्षा समिति ने लोगों को जागरूक किया। समिति के उपाध्यक्ष अरुण तोमर एडवोकेट अन्य गणमान्य लोगों ने विचार रखें। संचालन सोनल सिंह ने किया। कार्यक्रम मे रविन्द्र सिंह चौहान, पूर्व डीजीसी, प्रधानाचार्य बीनू सिंह, हृदेश तोमर अध्यापक, रविन्द्र मिश्रा आकाशवाणी एनाउंसर, भूपेंद्र सिंह युवा समाज सेवी, मानवेन्द्र सिंह राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक आदि उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव