संदिग्ध अवस्था मे ससुराल मे महिला का मिला शव, लगाया हत्या का आरोप

भोजीपुरा, बरेली। ससुराल मे एक महिला का संदिग्ध हालत में शव फंदे पर लटका मिला। मायके वालों का आरोप है कि घटना की जानकारी तक ससुराल वालों ने नही दी। जब पड़ोस के लिए लोगों ने मामले की जानकारी दी तो परिजनों को पता चला। इसके बाद शनिवार की रात जब परिजन पहुंचे तो शव फंदे पर लटका मिला। मामला थाना भोजीपुरा क्षेत्र के सुरला गांव का है। परिजनों का आरोप है कि कम दहेज और तीन बेटियों के पैदा होने से नाराज ससुरालियों ने ही हत्या की है। मायके पक्ष की सूचना पर पुलिस पहुंची और पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शीशगढ़ के धरमपुरा गांव निवासी कमल ने बताया कि 2014 में उन्होंने अपनी 27 साल की बहन पूजा की शादी भोजीपुरा के सुरला गांव निवासी जितेंद्र पुत्र सुभाष शर्मा से की थी। शादी में मिले दहेज से पति समेत ससुराली खुश नही थे और पूजा को प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि इस दौरान पति ने दहेज में दी बाइक पसंद नहीं आने पर उसे लौटा दी थी। दूसरी बाइक देने का दबाव बना रहा था। आर्थिक स्थिति ठीक नही होने के कारण मायके वाले दूसरी बाइक नहीं दे पाए थे। आरोप है कि इस दौरान एक-एक कर पूजा की तीन बेटियां हुई। मगर, बेटा नहीं हुआ। जिससे नाराज ससुरालियों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। कमल ने बताया कि शनिवार की दोपहर को बहन पूजा बड़ी बहन कुसुम को फोन किया था, लेकिन बात नही हो पाई थी। आरोप है कि शनिवार रात पूजा के फोन से किसी ने उसकी मौत की सूचना बहन कुसुम के फोन पर कर दी। इसके बाद कुसुम ने मायके फोन कर बताया तो हड़कंप मच गया। जिसके बाद परिजन देर रात पहुंचे, तो शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों का आरोप है बेटा नहीं पैदा होने और तीन बेटियों के होने के साथ ही दहेज से नाराज ससुरालियों ने उसकी बेटी की हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया है। वही परिजनों ने बताया कि पति जितेंद्र के पास 14 बीघा जमीन भी है। पूजा के भाई ने बताया कि जितेंद्र के मामा अपनी बेटी की शादी जितेंद्र से करना चाहते थे। इसलिए वह जितेंद्र पर पूजा को छोड़ने का भी दबाव बनाते थे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *