बरेली। श्रम विभाग की ओर से परसाखेड़ा स्थित बीएल एग्रो में महिलाओं एवं श्रमिकों के साथ एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन बीएल एग्रो के जनरल मैनेजर ने किया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी महीप सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। नया सवेरा की जीशान अंसारी ने अभियान के उद्देश्य बताएं। महिला कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही निराश्रित महिलाओं के लिए योजनाओं के संबंध में बताया। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की विस्तार से जानकारी दी गई। बाल श्रम अधिनियम कानून व इसके अंतर्गत सजा व जुर्माने की पूर्ण जानकारी दी। लोगों को जागरूक किया गया। कहा, बाल श्रम को रोकने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। महिला और बच्चों से संबंधित टोल फ्री नंबर-181, 1090, 1098 और 112 की जानकारी दी गई । श्रम प्रवर्तन अधिकारी महेश सिंह ने श्रम कल्याण परिषद के अंतर्गत श्रमिक योजनाओ के बारे में बताया। नारी सम्मान नारी सुरक्षा पर चर्चा की गई। श्रम परिवर्तन अधिकारी अजीत कन्नौजिया ने बीओसीडब्ल्यू के अंतर्गत योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। सभी से कोराना के बचाओ को मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग करना व सामाजिक दूरी बनाए रखना। भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए। प्रियंका वर्मा ने मैटरनिटी एक्ट, विशाखा कमेटी, सेक्सुअल हैरेसमेंट आदि पर विस्तार पूर्वक चर्चा की।।
बरेली से कपिल यादव