बरेली। केन्द्रीय श्रम महासंघों, स्वतंत्र फैडरेशनों, खेत मजदूर यूनियन, आशा कार्यकर्ता और विद्युत कर्मचारियों संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर बुधवार को देशव्यापी हड़ताल मे जनपद के विभिन्न श्रमिक संगठनों ने शामिल होकर हुंकार भरी। इस दौरान नगर निगम कर्मी रहे हड़ताल पर रहे। कामकाज नही किया। नरमू ने रेल कारखाना गेट पर प्रदर्शन किया। बरेली देश यूनिवस फेडरेशन की हड़ताल के कार्यक्रम की रेलवे मेस कांतीस के रजनीश तिवारी, स्टेट बैंक स्टाफ एवेंसिजन के नवीन्द्र कुमार, उत्तर प्रदेश शिक्षागेतर कर्मचारी संयुक्त परिषद के हरि शंकर अटेवा के जिला अध्यक्षा डॉ मुनीश गंगवार फनसीसी के डॉ. अंचल अहरी, किसान मोर्या के हिमांशु बरेली कलाण समिति के जितेंद्र मिश्रा, ऑटो देसी रिक्शा चालक वेलफेयर एसोसिएशन, मार्केटवर्कर्स एसोसिएशन आदि रहे। सिंचाई विभाग में विरोध प्रदर्शन के बाद रैली निकाली। हड़ताली कर्मचारी सेठ दामोदर स्वरूप पार्क मे जमा हुए। कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी करते हुए सभा की। इसके बाद कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाल कर राष्ट्रपति को संबंधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश मेहता ने कहा कि सरकार ने सारे लोकतांत्रिक व संवैधानिक मूल्यों को ताक में रखकर वषों के संपों के बाद हासिल श्रमिक हितों से जुड़े 44 श्रम कानूनों को चार लेबर कोड में बदल दिया है, जो कि आजाद भारत में मजदूरों व ट्रेड यूनियनों पर किया गया सबसे बड़ा हमला है। उम्र खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश सचिव राजीव शांत ने कहा, सरकार मनरेगा को समाप्त करने की साजिश रच रही है। गांव मे काम नहीं होने के कारण प्रामीण मजदूर पलायन को मजबूर है। विद्युत कर्मचारी संयुका संघर्ष समिति मध्यांचल के संयोजक राजेन्द्र प्रसाद घिल्डियाल ने कहा सरकार बिजली विभाग को निजी हाथों में देने के रास्ते पर है। आशा कर्मचारी यूनियन को जयश्री गंगवार व शिव साहू ने कहा, पांच साल से मानदेय नहीं बढ़ा है और जो मानदेय घोषित है वह भी तीन-तीन महीने तक मिलता नहीं है। मजदूर मंडल के लक्ष्मण सिंह राना ने भी संबोधित किया। इसके बाद कर्मचारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और 20 सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया। इस मौके पर विपुल शुक्ला, आकांक्षा सक्सेना मनोज सिंह, मो. शाहिद, अरमान खो, सदीक अहमद, वसीम खान, चमेली, नवाजिश सद्दाम, राजेश कुमार, अरुण भारती, रामदास, मुकेश राजपूत अरविंद राजपूत, शिल्पी, झम्मन लाल, चुनूस, जलालुद्दीन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव