शोभायात्रा मे डीजे पर न बजाएं माहौल खराब करने वाले गाने

बरेली। महाशिवरात्रि आदि आगामी त्योहारों पर कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में पीस कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में हुई। एडीएम सिटी की अध्यक्षता में हुई बैठक में आयोजकों ने शोभायात्रा के दौरान लाईट आपूर्ति सुचारू रखने, मांस-मदिरा की दुकानें शोभायात्रा के दौरान बंद कराने, आवासीय क्षेत्र की पतली गलियों में लटकी बिजली केबल को सही कराने का अनुरोध किया। धोपेश्वर नाथ मंदिर के महंत ने जानकारी दी कि मंदिर प्रांगण में निर्माण कार्य पर्यटन विभाग के अन्तर्गत संचालित है, जिससे महाशिवरात्रि पर आने वाले भक्तगणों को असुविधा हो सकती है। उक्त सभी समस्याओं के निस्तारण को सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक में निर्देश दिए गए कि सातों प्रमुख शिव मंदिरों पर एम्बुलेंस, फायर बिग्रेड की गड़ियां की व्यवस्था व जलकुंड वाले मंदिरों में गोताखोरों की तैनाती आदिकी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। शोभायात्रा के दौरान डीजे पर माहौल खराब करने वाले गाने न बजाए जाएं। मंदिर के जो सीसीटीवी खराब हो उन्हें समय रहते ठीक करा लिया जाएं। बैठक में निर्देश दिए गए कि थानावार पीस कमेटी की बैठक अवश्य कर ली जाए। महाशिवरात्रि के अवसर पर निकलने वाली शिव बारात शोभा यात्रा के दौरान शहर में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एसपी सिटी मानुष पारीक और एडीएम सिटी सौरभ दुबे ने रूट के महत्वपूर्ण क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने किला, कोतवाली, बारादरी एवं प्रेमनगर थाना क्षेत्रों के प्रमुख रूटों का जायजा लिया। यात्रा के संभावित मागाँ, भीड़ प्रबंधन के संभावित बिंदुओं, प्रमुख चौराहों, संकरी गलियों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों का सूक्ष्म अवलोकन किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *