बरेली/ अलीगंज, रिठौरा, मीरगंज, आंवला, भोजीपुरा। महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर हुई विशेष पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा निकाली गई। अलीगंज क्षेत्र के हरीनगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में भव्य कार्यक्रम मे दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल, छड़ी कानों की मशीन आदि उपकरण वितरित किये गये। वहीं दस बेरोजगारों को 60-60 हजार रुपये की कीमत वाले स्टील के ठेले प्रदान किये गये। कार्यक्रम का शुभारंभ पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। इस दौरान धर्मपाल सिंह ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए लोगों से उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों और दिव्यांगों के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चला रही है और अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र लोगों को इन योजनाओं का तत्काल लाभ दिलाया जाए। पशुपालन विभाग की ओर से 200 लाभार्थियों को 10-10 मुर्गी के बच्चे अगले माह वितरित किए जाएंगे। ग्राम प्रधान सुनीता देवी ने पति के साथ अतिथियों का पगड़ी पहनाकर और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। ब्लॉक प्रमुख यशवंत सिंह ने सभी अतिथियों व अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान भाजपा मझगवां मंडल अध्यक्ष यशपाल सिंह लोधी, विनीत वाल्मीकि, लकी गुप्ता, राजेश गुप्ता, डॉ. केपी सिंह, सुधांशु पाराशरी, संदेश पाराशरी, डॉ. सुशील कुमार गुप्ता, एडीओ पंचायत अभय आर्य, खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। इससे पूर्व ब्लाक प्रमुख एसडीएम विदुषी सिंह व सीओ नितिन कुमार ने दीप प्रज्जवलित व हवन पूजन भी किया। वही रिठौरा के मोहल्ला मोहल्ला नयी बस्ती स्थित भगवान महर्षि वाल्मीकि के मंदिर पर चेयरमैन शकुंतला देवी, अमित कुमार गुप्ता धनपाल सिंह सभासद नीरज कुमारी, समाजसेवी दिनेश भास्कर सुधीर कुमार, अजीत, रवि, अमन कुमार, गौरव, लखन संजय, देव सागर, संजीव, हरनाम, उग्रसेन, सुरेंद्र, सतनाम अरविंद, राकेश बाबू आदि ने प्रसाद वितरित किया। दोपहर बाद नगर में भगवान वाल्मीकि, राम, सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, शिवशंकर की वेशभूषा में सजे बच्चे शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र रहे। आंवला : महर्षि वाल्मिकी जयंती पर तहसील क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जगह जगह भव्य शोभायात्राएं निकाली गयी। कस्बे के मोहल्ला भुर्जी टोला स्थित वाल्मीकि मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, अनुसूचित जाति, जन जाति आयोग सदस्य उमेश कटेरिया, पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप, चेयरमैन सैय्यद आबिद अली, संजीव सक्सेना, डॉ जीराज यादव, वीरसिंह पाल, प्रभाकर शर्मा आदि मौजूद रहे। भोजीपुरा : महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मंगलवार को भोजीपुरा में वाल्मीकि समाज के लोगों ने तीन रथों को सजाया गया था। शोभा यात्रा दोपहर दो बजे रामलीला मैदान पीपलसाना चौधरी से शुरू हुई। इसके बाद कस्बे में घूमती हुई रामलीला मैदान के पास समाप्त हुई। मीरगंज : महर्षि वाल्मीकि पार्क ललितपुर में सुंदरकांड का पाठ किया गया। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार रहे। इस दौरान महिला सफाई मित्र विनीता देवी, सुनीता देवी, ममता देवी, सुषमा देवी आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राजीव गिरी, राजेश कुमार, मो. तसलीम, अंकित शर्मा, गौरव शर्मा, दामोदर जितेंद्र कुमार राजू भारती, अशोक वाल्मीकि, संजू वाल्मीकि आदि उपस्थित रहे। मीरगंजः मंगलवार को दिव्य कृपाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में वाल्मीकि जयंती पर विद्यालय में कार्यक्रम हुए, जिसमें प्रधानाचार्य रमेश चंद्र गंगवार ने माल्यार्पण किया और उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। इस दौरान मीनाक्षी शर्मा, जमुना प्रसाद, आकाश बाबू, अमित पांडे, शारदा गंगवार, शशि देवी, आशा देवी, बृजेश शर्मा सहित प्रबंधक कृष्णा देवी भी मौजूद रही।।
बरेली से कपिल यादव