शीशगढ़, बरेली। कस्बे मे धनेटा शीशगढ़ रोड पर वाल्मीकि मन्दिर के निकट चार ट्रांसफार्मर लगे हुए है। शुक्रवार की रात लगभग 12 वजे शार्ट सर्किट होने से ट्रांसफार्मरों मे आग लग गई। आग लगते ही 100 केवीए का एक ट्रांसफार्मर फट गया। जिससे आग ने बिकराल रूप धारण कर लिया। ट्रांसफार्मरो से ऊँची ऊँची लपटे निकल रही थी। मोहल्ले वालों ने रात में ही सूचना जाफरपुर उपकेंद्र पर फोन करके दी। तुरन्त उपकेंन्द्र से सप्लाई बन्द करने के बाद विजली कर्मचारी मौके पर पहुंचे। बिजली कर्मचारियों ने मसक्कत करके जैसे तैसे तीन ट्रांसफार्मरों को बचाया। बचे हुए तीनों ट्रांसफार्मरों की भी केबिल जलकर राख हो गई। मोहल्ले वालों ने बताया कि गनीमत रही कि आग रात मे लगी थी। यदि आग दिन मे लगती तो बड़ा हादसा हो सकता था। चारों ट्रांसफार्मर मेन रोड पर एक ही जगह रखे हुए हैं। कस्बे का मुख्य मार्ग होने से दिन भर राहगीरों की इस रोड पर भीड़ रहती है। जेई ग्रीस कुमार ने बताया कि वाल्मीकि मन्दिर के सामने क्रमशः 400, 250,100 व 63 केवीए के चार ट्रांसफार्मर लगे हुए है। रात मे शार्ट सर्किट से 100 केवीए के ट्रांसफार्मर मे आग लगने से जल गया है। बाकी तीन ट्रांसफार्मर ठीक है। रविवार तक जला हुआ ट्रांसफार्मर बदल दिया जाएगा।।
बरेली से कपिल यादव
