बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर नाथ नगरी भगवान भोलेनाथ की आस्था में सराबोर हो गई। कस्बे के सभी शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार पूजन अर्चन के लिए जुट गई। भक्तों ने श्रद्धा भाव से भगवान भोलेनाथ की पूजा की और उनका जलाभिषेक किया। कस्बे के साहूकारा में स्थित मढी मंदिर, प्रकाशी लाला का मंदिर, लोधी नगर चौराहे पर स्थित मंदिर, साहूकारा में स्थित ठाकुरद्वारा शिव मंदिर पर, रवड फैक्ट्री कॉलोनी के राधा कृष्ण मंदिर पर भोले बाबा का अभिषेक करने श्रद्धालु उमड़े। टोल प्लाजा पर स्थित शिव का प्रसिद्ध कावड़िया मंदिर पर श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा। टोल प्लाजा स्थित मंदिर पर मेला सा नजारा नजर आया। पूर्व चेयरमैन सरजू यादव ने भगवान शिव का प्रसाद वितरण किया। कस्बे की चौकी के पास हर साल की तरह इस साल भी महाशिवरात्रि बड़ी धूमधाम से मनायी गयी। पंडित वेद प्रकाश शर्मा ने भगवान शिव जी विधि विधान से पूजा अर्चना कर भगवान भोलेनाथ काे प्रसाद का भोग लगाने के बाद सभी लोगों को प्रसाद वितरण कराया। भोलेनाथ के दर्शन के लिए सुबह से ही मंदिरो के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लग गई है। महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। भोर से ही शिव भक्तों का सैलाब मंदिर के द्वार पहुंचा। मंदिर मे श्रद्धालुओं को धीरे-धीरे आगे बढ़ाया गया। महादेव को प्रसन्न करने के लिए शिव भक्तों ने भांग धतूरा बेल पत्र अर्पित किए। भोलेनाथ का प्रसाद भी वितरण किया गया। शिवरात्रि पर जगह-जगह भंडारे का भी आयोजन किया गया। भंडारे मे मीरगंज से भाजपा विधायक डॉ डीसी वर्मा, सूरज राठौर, प्रेमी शर्मा, मेजर राम सिंह फौजी, अंकित गुप्ता, चमन सिंह, छोटेलाल माहेश्वरी, शिवम राठौर, तोताराम आदि लोग उपस्थित रहे। इसके साथ ही सुरक्षा के लिहाज से मंदिरों पर पुलिस बल तैनात रहा।।
बरेली से कपिल यादव
