Breaking News

शिक्षामित्रों ने विधायक से प्रशिक्षित वेतनमान करने की उठाई मांग

बरेली। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर जनपद में प्रदेश मंत्री कौशल कुमार सिंह के नेतृत्व मे बुधवार को आंवला से विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह को समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिसमें शिक्षामित्रों ने प्रशिक्षित वेतनमान, 62 साल का सेवाकाल, 12 माह का मानदेय देते हुए प्रतिवर्ष वृद्धि कर सहायक शिक्षक की सभी सुविधाएं दी जाए। प्रदेश मंत्री कौशल कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षामित्र परिषदीय विद्यालयों मे 20 वर्षों से बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में कार्य कर रहे है। इसके बाद भी निरंतर उपेक्षा की जा रही है। जिला प्रभारी कपिल यादव ने कहा कि समायोजन रद्द होने के बाद से उनकी आर्थिक स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है। लगभग 4000 शिक्षामित्रों की आर्थिक समस्या से जूझते हुए मृत्यु हो चुकी है। पूरे प्रदेश में भाजपा के सांसद व विधायकों को मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री से संबोधित ज्ञापन दिया जा रहा है। बुधवार से जनपद बरेली में इसकी शुरुआत हो गई है। आगे तीन-चार दिनों में सभी विधायकों व सांसदों को ज्ञापन दिया जाएगा। इस पर पूर्व कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने शिक्षामित्रों को आश्वासन दिया कि आपकी समस्याओं को प्रदेश के मुख्यमंत्री को अवगत कराने के साथ ही निराकरण का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर रामनिवास राना, चंद्रपाल सिंह, मनोज शर्मा, तेजपाल सिंह, प्रवेश कुमारी, दिनेश कुमार यादव, मुकेश पुरी, श्रीनिवास मौर्य, हरिराम, धर्मवीर, रामकुमार यादव, अतर सिंह, गेंदालाल, प्रदीप कुमार, चरण सिंह, आदि लोग मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *