शिक्षामित्र के संगठन को सशक्त, गतिशील बनाने के लिए एकजुटता जरूरी: शिवकुमार शुक्ला

लखनऊ, बरेली। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ की बैठक बी 4 दारुलशफा पर प्रांतीय अध्यक्ष शिवकुमार शुक्ला की अध्यक्षता मे हुई। इसमें संगठन को सशक्त व गतिशील बनाने पर जोर दिया गया। इसमे संगठन को गतिशील बनाने, सदस्यता अभियान के साथ ही संगठन के रिनूवल की प्रगति पर भी चर्चा की गई। बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार शुक्ला ने कहा कि शिक्षामित्र सरकारी तंत्र एवं सरकारों की उपेक्षा के कारण यह समाज बेबसी एवं उपेक्षा का दंश झेलने को विवश है। कहा कि जब तक हम संगठित एवं संघर्षशील नहीं बनेंगे तब तक हमारे समाज का शोषण होता रहेगा। प्रदेश कोषाध्यक्ष रमेश कुमार मिश्रा ने कहा कि कि जिला कार्यकारिणी के साथ ही ब्लॉक स्तर पर भी कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया जाना चाहिए। इससे संगठन के विस्तार में मदद मिलेगी। इसके साथ ही शिक्षामित्रों को सरकार के साथ लगातार मिलकर काम करना चाहिए। पदाधिकारियों को अपने अपने स्तर से शिक्षामित्रों से संपर्क कर संगठन को मजबूत करने की जरूरत है। संगठन के रिनुअल के प्रगति की जानकारी देते हुए कहा कि कोरोना के चलते संगठन के कार्य प्रभावित हुआ है। शिक्षामित्र पदाधिकारियों का सहायक अध्यापक पद पर चयन हो गया है। पदाधिकारी संगठन में काम करना चाहते हैं तो संगठन में कार्य कर सकते हैं और नहीं करना चाहते हैं तो स्वेच्छा से इस्तीफा दे सकते है। बैठक का संचालन प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्यामलाल यादव ने किया। बैठक मे कपिल यादव, अरविंद वर्मा, गिरीश यादव, इंद्रजीत यादव, सुशील कुमार यादव, देवसी यादव, हेमंत कुमार मौर्य, धर्मेंद्र कुमार पांडे, प्रमोद, कुमुद केशव पांडे, अजीत तिवारी, संदीप यादव, रत्नाकर दीक्षित, रामप्रवेश यादव, केसरी नंदन, रामाकांत यादव, श्याम सिंह भदौरिया, वेद प्रकाश वर्मा, संजय कुमार जैन सहित तमाम जनपदों के पदाधिकारी मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *