सादड़ी/राजस्थान| शिक्षा के साथ संस्कार जरुरी है। सेवा भारती समिति बाल संस्कार केन्द्रो के माध्यम से शिक्षा के साथ संस्कार दे रही हैं। हमें सेवा भारती से जुड़कर देश सेवा करनी चाहिए। उक्त उदगार सेवा भारती समिति के प्रांत सह मंत्री विजय सिंह माली ने स्थानीय अंबेडकर नगर में बाल संस्कार शिविर के उद्घाटन समारोह में व्यक्त किए।
भारत माता पूजन से प्रारम्भ हुए इस समारोह में सर्व प्रथम जिला मंत्री मोहनलाल सोलंकी द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। गुलाब राम बाफना द्वारा सेवा भारती समिति की गतिविधियों की जानकारी दी गई। रमेश कुमार रिंडर द्वारा बाल संस्कार शिविर की दिनचर्या की जानकारी दी गई। शिविर में आज वंदना सत्र योग सत्र खेल सत्र का आयोजन किया गया तथा प्रार्थना भजन कविता गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शिविर का समापन कल होगा। शिविर में देसूरी बाली सुमेरपुर रानी तहसील के बाल संस्कार केन्द्रो के 51भैया बहन भाग ले रहे हैं। चंद्रकांत, नारायण राइका, किशन लखारा ,पूजा, जीनल ,अरुणा तारा व अरविंद परमार ने शिविर की व्यवस्था संभाली।
पत्रकार दिनेश लूणिया