शिक्षकों ने नए बीईओ का किया स्वागत, पुराने को दी विदाई

देवरनियां, बरेली। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ दमखोदा के तत्वावधान मे शुक्रवार को नवागत बीईओ शीशपाल सिंह का भव्य स्वागत किया गया। बीईओ ने सभी का आभार व्यक्त करते हए सकारात्मक संवाद, आपसी समन्वय एवं सहयोग को विकास की महत्वपूर्ण कड़ी बताया। कार्यक्रम में संघ के जिलामंत्री बलवीर सिंह, ब्लाक अध्यक्ष दमखोदा, मनोज गंगवार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। संचालन तपन सिंह ने किया। इस मौकेपर अनुजवीर गंगवार, प्रमोद गंगवार, सत्यपाल गंगवार, सौरभ गंगवार, पुष्पेंद्र गंगवार, मंत्री राजेश गंगवार, आदि रहे। वही फरीदपुर के बीईओ शीशपाल सिंह का स्थानांतरण होने के बाद शुक्रवार को बीआरसी में विदाई समारोह आयोजित किया गया । इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष कामरान खान, राहुल सिंह, मनोज मिश्रा, अवनेश शंखधार, विवेक शर्मा, क्षितिज चौहान, शिवम अग्रवाल, शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुनील शुक्ला, भूप सिंह, प्रदीप तोमर, नेहा यादव, आदि शामिल रहे। यहां नए बीईओ मुकेश भारती ने बीआरसी पर पहुंचकर पदभार ग्रहण कर लिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *