बरेली। सपा सरकार में ही शिक्षकों का हित हुआ है। शिक्षक, कर्मचारी, बेरोजगार, किसान, नौजवान सहित सभी वर्गों का हित केवल समाजवादी पार्टी में ही सुरक्षित है। यह बातें शुक्रवार को सपा कार्यालय में हुई मंडलीय संगोष्ठी में समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर वी पांडे ने कही। मंडलीय संगोष्ठी का उद्देश्य लोकतन्त्र बचाने में शिक्षक की भूमिका था। उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनते ही पुरानी पेंशन लागू की जाएगी। उच्च शिक्षा में स्ववित्त पोषित शिक्षकों का भी ध्यान रखा जाएगा। बैठक में बूथवार शिक्षकों की भूमिका संवाद से समाधान के लिए आयोजित होने वाले कार्यक्रम के बारे में मंथन किया गया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों एवं बुद्दिजीवियों ने अपने अपने विचार रखे और शिक्षकों की समाज में बिगड़ती हालत पर अफसोस जताया। पुरानी पेंशन की समस्या पर कार्यवाही हो। वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय मिलना चाहिए। ये सरकार लोकतन्त्र की हत्यारी है। इसके अलावा ये संकल्प लिया गया कि 2022 में समाजवादी सरकार को लाना है। संगोष्ठी मे सभी विधान सभाओं के अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष अगम मौर्य, शमीम खां सुल्तानी, राष्ट्रीय सचिव डा. टीएस चौहान, मंडल प्रभारी प्रमोद यादव, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भारत भूषण, जिलाध्यक्ष डा. ज्ञान सिंह यादव, महानगर अध्यक्ष केपी राठौर, पूर्व मंत्री साधना मिश्रा , इकबालुद्दीन, मिसरयार खान, मो.हनीफ अंसारी, कमलेश कुमार, पल्लवी सक्सेना, आसिफ अली, सतेन्द्र कुमार, अखिलेश, राजेश यादव, हृदेश यादव, राजेन्द्र गंगवार, अशोक यादव, ब्रजेश गंगवार, नवाब आतिश, सुशांत यादव, अभिषेक सिंह, जैनेंद्र सिंह, सौरभ गुप्ता आदि सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। संचालन डा.अनिल यादव ने किया।।
बरेली से कपिल यादव