शिक्षक संचेतना की महिला इकाई की निक्की शर्मा बनी राष्ट्रीय सचिव

बरेली। देश की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीके शर्मा व महासचिव डॉ प्रभु चौधरी ने प्रसिद्ध साहित्यकार व लेखिका निक्की शर्मा उर्फ “रश्मि” (मुम्बई) को महिला इकाई के राष्ट्रीय सचिव के पद पर नियुक्त किया है। उल्लेखनीय है कि निक्की शर्मा रश्मि भागलपुर (मुंबई) ने लेखन व साहित्य के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट लेखनी से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनेक सामानों से सम्मानित हो चुकी है। इसके साथ – साथ सामाजिक सरोकारों बालिका शिक्षा, पर्यावरण, पीपल, तुलसी, नीम अभियान में भी महती भूमिका निभा रही है। निक्की शर्मा साहित्य साधक समूह के राष्ट्रीय सचिव व साहित्य मित्र मंडल जबलपुर, शारदे काव्य संगम संस्था की अध्यक्ष तथा भारत जर्नलिस्ट कौंसिल की सदस्य भी है। उनके राष्ट्रीय सचिव बनने पर सभी लोगों ने बधाई व शुभकामनाएं दी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *