शाही, बरेली। थाना शाही क्षेत्र मे बुधवार को सहेलियों के साथ किच्छा नदी में नहाने गई किशोरी गहरे पानी मे डूब गई। शोर मचने पर मौके पर ग्रामीण पहुंचे। पुलिस ने किशोरी की तलाश मे गोताखोरों की टीम लगाई। करीब दो घंटे बाद नदी से किशोरी का शव बरामद कर लिया। थाना शाही क्षेत्र के गांव धर्मपुरा निवासी अमीर हसन की 12 वर्षीय बेटी मंतशा अपनी सहेलियों के साथ गांव के पास किच्छा नदी मे नहाने गई। नहाते समय मन्तशा गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगी। उसको देखकर सहेलियों ने शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीण परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने किशोरी के परिजनों और पुलिस को सूचना दी। किशोरी की तलाश में गोताखोरों की टीम लगाई गई। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद नदी से मंतशा का शव बरामद कर लिया गया। तब उसके परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। लोगों की भीड़ लगी हुई थी और वे सात्वंना दे रहे थे। गांव में इस घटना को लेकर मातम छा गया था। नदी के किनारे कई घाटो पर इससे विभिन्न घाटों पर पानी के जलस्तर में वृद्धि से ऐसी घटनाएं बराबर घटती रही है।।
बरेली से कपिल यादव
