शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज मे महिला तीमारदार से दुष्कर्म

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज मे सोमवार सुबह एक महिला तीमारदार के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस ने आरोपी स्वीपर को मौके से गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार कांट थाना क्षेत्र निवासी महिला ने अपने जेठ को यूरोलॉजी की समस्या के चलते मेडिकल कॉलेज के मेल सर्जिकल वार्ड मे भर्ती कराया था। रविवार शाम को महिला का पति सामान लाने गांव चला गया। इसके बाद देर शाम महिला ने खुद भी अजीजगंज जाकर थोड़ी शराब पी ली। इससे उसकी भी हालत खराब हो गई और उसे भी मेडिकल कॉलेज मे भर्ती कराया गया। सोमवार सुबह सात बजे महिला को कांट क्षेत्र के गढ़ीपुरी गांव का 27 वर्षीय स्वीपर जयशंकर दिखा। महिला स्वीपर को पहले से जानती थी। महिला ने उससे किसी अच्छे डॉक्टर से दिखाने को कहा। इसके बाद जयशंकर डॉक्टर से मिलवाने के बहाने महिला को दूसरे फ्लोर पर बने बाथरूम मे ले गया। यहां पहुंचते ही उसने महिला को अंदर ढकेलकर जबरदस्ती कुंडी लगा दी। इसके बाद आरोपी ने महिला से दुष्कर्म किया। मौका मिलते ही महिला दरवाजा खोलकर अस्त-व्यस्त कपड़ों मे ही मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी पहुंची। महिला की हालत देख चौकी पुलिस वार्ड मे पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। घटना से मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे है। वही एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। आरोपी स्वीपर से पूछताछ की जा रही है।।

प्रदेश से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *