शहर मे नौ बजे से नाइट कर्फ्यू, पुलिस करेगी गश्त, घर से निकले तो पड़ेगा महंगा

बरेली। शहर मे शुक्रवार की रात नौ बजे से रात्रि कर्फ्यू लागू हो गया है। रात में घर से बाहर निकलने पर रोक होगी। रात नौ बजे से बाजार बंद जाएंगे। सड़कों पर पुलिस गश्त करेगी। बिना की वजह से घर से बाहर न निकले। ऐसा करने पर पुलिस की कार्रवाई झेलना पड़ेगी। कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए शुक्रवार की रात नौ बजे से रात्रि कर्फ्यू लग गया है। इस दौरान केवल आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को ही छूट होगी। कर्फ्यू फिलहाल शहरी क्षेत्र मे लागू किया गया है। ग्रामीण इलाकों मे रात्रि कर्फ्यू लागू नही होगा। जिलाधिकारी के अनुसार शुक्रवार की रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा। फिलहाल बीस अप्रैल की सुबह 6 बजे तक के लिए इसे लागू किया गया है। जबकि दिन मे सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक कोविड प्रोटोकाल के साथ काम चलता रहेगा। रात नौ बजे से सुबह 6 बजे तक शहर में सड़कों पर पूर्ण आवाजाही बंद रहेगी। पुलिस बैरिकेडिंग कर चेकिंग करेगी। बाजारों में गश्त होगी। बिना मास्क और रात्रि कर्फ्यू में घूमने पर 500 रुपये जुर्माना लगेगा। कर्फ्यू के दौरान आवश्यक वस्तु को लाने ले जाने की छूट होगी। फल, सब्जी, दूध, एलपीजी, पेट्रोल-डीजल और दवा की सप्लाई जारी रहेगी। रात्रि कालीन शिफ्ट के सरकारी- अर्ध सरकारी कार्मिक और आवश्यक वस्तुओं – सेवाओं और निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को छूट होगी। इसके अलावा रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन पर आने जाने वाले लोग अपना टिकट दिखा कर आ जा सकेंगे। किसी भी तरह की माल वाहक गाडिय़ों के आने-जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ज्यादा केस वाले जिलों में सख्ती करने का तीन दिन पहले निर्देश दिया था। खास कर ऐसे जिलों में जहां सौ से अधिक केस मिल रहे हों, और एक्टिव केसों की संख्या पांच सौ से अधिक हो। बरेली जिला भी इसमें शामिल हो गया है। यहां एक्टिव केसों की संख्या छह सौ अधिक तक पहुंच गई है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *