शतरंज: तीन राउंड के बाद बीबीएल पीलीभीत रोड के खिलाड़ी आगे

बरेली। ऊषा रानी अग्रवाल त्रि-दिवसीय अंतर्विद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता का सोमवार को बीबीएल स्कूल पीलीभीत रोड मे शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में 31 स्कूलों के 400 से ज्यादा खिलाड़ी शामिल हुए। पहले दिन चार आयु वर्ग में तीन-तीन राउंड के मुकाबले संपन्न हुए। अंडर-1 वर्ग मे तीन चक्रों के बाद बीबीएल पीलीभीत रोड के रेयांश सक्सेना, चिक्कर के सार्थक गुप्ता, सेक्रेड हार्ट्स के आरव हसन, जिंगल बेल्स के आरव सिंह, बीबीएल अलखनाथ के रिदन शर्मा, अल्मा मातेर के विख्यात गंगवार, सोबतीज स्कूल की अक्षिता सिंह और जीआरएम के अर्थव महाजन विजेता रहे। अंडर-11 में तीन राउंड के बाद बीबीएल पीलीभीत के प्रखर सिंह, आर्मी स्कूल के सिद्धार्थ, जिंगल बेल्स के आर्यन पांडे, बीबीएल पीलीभीत रोड के समृत गंगवार, पुलिस माडर्न के मयंक, सेक्रेड हार्ट्स के मो. अर्सलान, जीआरएम नैनीताल रोड के आराध्य और बीबीएल के आरुष मिश्रा ने जीत हासिल की। अंडर-13 में तीन राउंड की समाप्ति के बाद बीबीएल पीलीभीत रोड के नील कुमार, बीबीएल अलखनाथ के मृत्युंजय सक्सेना, हार्टमन के कुशाग्र भट्ट, जिंगल बेल्स के अंशु, बेदी के लक्ष्य, आर्मी स्कूल के अरिहान और चिक्कर के अतीक्ष कश्यप विजेता रहे। अंडर-15 आयुवर्ग में बीबीएल पीलीभीत रोड के कार्तिक शर्मा, एसआर के यश गंगवार, जिंगल बेल्स के अनंत पटेल, बीबीएल के सिद्धार्थ मोदी, बेदी के शुभ सक्सेना, हार्टमन के निशांत और आर्मी स्कूल के समन खान ने जीत पाई। इससे पहले ब्रज भूषण लाल चैरिटिबिल ट्रस्ट के अध्यक्ष सर्वेश कुमार अग्रवाल ने प्रतियोगिता का उ‌द्घाटन किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *