बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक ने व्हाट्सएप के नगर पंचायत ग्रुप पर आपत्तिजनक टिप्पणी भेजी है। इसको लेकर मुस्लिम समुदाय मे आक्रोश है। मुस्लिम समुदाय के लोगो ने तहरीर देकर आरोपित युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रुप पर जानकारी के अनुसार फतेहगंज नगर के लोगों का नगर पंचायत के नाम से व्हाट्सएप ग्रुप है। इस ग्रुप मे गत दिवस थाना क्षेत्र के गांव पट्टी के युवक ने मोहम्मद साहब और उनके परिवार से जुड़ी आपत्तिजनक पोस्ट कर दी। इस ग्रुप मे क्षेत्र के काफी गणमान्य लोग जुड़े है। युवक की टिप्पणी से एक समुदाय के लोगों में आक्रोश हो गया। सभासद मोइनुद्दीन अंसारी, इमाम जामा मस्जिद हाजी इस्लाम बारिश, इमाम गौसिया मस्जिद हाजी हाफिज जुल्फिकार, नदीम अंसारी, फहीम अंसारी, ताहिर रजा नूरी समेत बड़ी संख्या मे लोग पुलिस थाने पहुंच कर तहरीर दी। पुलिस ने देव मौर्य निवासी गांव पट्टी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करेगी।।
बरेली से कपिल यादव
