वृहद पौधरोपण कार्यक्रम मे जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने एक पेड़ मां के नाम लगाए

बरेली। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर वृहद वृक्षारोपण एक पेड़ मां के नाम 2.0 कार्यक्रम का आयोजन रेलवे कॉलोनी इज्जतनगर में वन विभाग की ओर से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने अमलतास के दो पौधे रोप कर किया। इसके बाद मुख्य वन संरक्षक रुहेलखंड जोन पीपी सिंह व कैंट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविन्द्र नंदाल ने एक-एक पौदा मौलश्री का लगाया। भाजपा नेता अनिल सक्सेना ने भी एक पौधा मां के नाम लगाया। कार्यक्रम में बच्चो ने एक पेड़ मां के नाम रंगोली बनाई गई। डीएम अविनाश सिंह, सीडीओ देवयानी, नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. ए मनिकंडन ने भी एक-एक पौधा अमलतास का एक पेड़ मां के नाम पर रोपित किया। शिल्पा ग्वाल रक्षा सम्पदा अधिकारी ने भी एक पौधा मौलश्री का एक पेड़ मां के नाम पर रोपित किया। कार्यक्रम मे आए सभी अतिथियों व अधिकारियों को डीएफओ दीक्षा भंडारी ने इंडोर प्लांट भेंट करके स्वागत किया। डीएफओ ने बताया कि रेलवे द्वारा इस वर्ष काफी भूमि वन विभाग को पौधारोपण के लिए दी गई है। कार्यक्रम मे आईटीबीपी के जवान, इको क्लब के सदस्य, स्कूली बच्चे तथा वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें। सोमवार को पीपल, बहेड़ा, कदंब, अमलतास, मौलश्री, चकरेसिया, आम ,कनकचम्पा आदि के लगभग 520 पौधों का रोपण किया गया। अन्य रेंजों में भी हुआ पौधरोपण बरेली नगर की तरह ही अन्य रेंजों में भी पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। मीरगंज रेज के दिल्ली-लखनऊ मार्ग पर विधायक मीरगंज डॉ. डीसी वर्मा ने पौधरोपण किया। यहां 50 पौधे रोपित किए गए। फरीदपुर रेंज के फरीदपुर-भुता मार्ग पर विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल ने पौधरोपण किया। यहां 300 पौधरोपित किए गए। नबाबंज रेंज के सेंथल जादोपुर मार्ग पर चेयरमैन सेंथल शानू ने आवंला, कदम्ब, चकरेसिया आदि के पौधे रोपित किए। बहेडी रेंज के बाईपास पर अरविंद सिंह ब्लॉक प्रमुख, चेयरमैन रश्मि जायसवाल, एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव ने कनकचंपा, मौलश्री, आंवला आदि के पौधरोपित किए। आंवला रेंज में सेंधा वनखंड में पौधरोपण हुआ।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *