बरेली। विश्व क्षय रोग दिवस के मौके पर आईएमए हाल मे आयोजित कार्यक्रम मे क्षय रोगियों को गोद लेने के अभियान की शुरूआत कराई गई। जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी ने कहा कि आज के समय मे चिकित्सा के क्षेत्र में बहुत ही प्रगति हो गई है। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि अपने स्टाफ को संचेत करे कि टीबी रोगी से प्रतिदिन मोबाइल पर वार्ता कर उनके स्वास्थ्य ठीक होने की जानकारी लें तथा चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि जिन संगठनों व संस्थाओं ने टीबी ग्रस्त बच्चों को गोद लिया है वे भी उस मरीज से बीच-बीच मे फोन कर हाल लेते रहे। जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी ने सभी संगठनों व संस्थाओं से कहा कि क्षय रोगियों को गोद अवश्य ले। उन रोगियों को गोद लेने के उपरान्त उनको अपने स्तर से मदद करें। उन्होंने कहा कि जनपद को टीबी मुक्त करने में शासन व प्रशासन का सहयोग करें। जिलाधिकारी ने सभी लोगों को टीबी मुक्त करने की शपथ दिलाई। इसके उपरान्त गोद लिए गए क्षय ग्रस्त रोगियों को पुष्टाहार किट भी वितरित किया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने कहा कि जनपद को क्षय रोग से मुक्त करने का प्रण ले घर जाएं। कार्यक्रम मे मुख्य चित्किसाधिकारी बलवीर सिंह, क्षय रोग अधिकारी के.के मिश्रा, आईएमए हाल के अध्यक्ष, डॉक्टर, संगठन व संस्था के पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव
