विवेचना लंबित होने पर दरोगाओं को लगाई फटकार, दिए निर्देश

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। मंगलवार को सीओ हाइवे आईपीएस शिवम आशुतोष कुमार सिंह ने थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेख व्यवस्था, मालखाना, शस्त्रागार, गोला-बारूद भंडारण, महिला डेस्क रजिस्टर तथा जीडी रजिस्टर की जांच की। वही लंबित विवेचनाओं पर कई दरोगा की फटकार लगाई। जल्द निपटाने के निर्देश दिए। दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे पहुंचे सीओ हाईवे ने शस्त्रागार में रखी राइफल और पिस्टलों को खोलकर उनकी कार्यस्थिति परखा और शस्त्रों के रख-रखाव में किसी भी लापरवाही से बचने के निर्देश दिए। उन्होंने मुकदमों में सीज किए गए वाहनों की स्थिति और उनके अभिलेखों की जांच की। निरीक्षण के दौरान सीओ ने होमगार्ड बैरक, भोजनालय और थाने की सफाई व्यवस्था का भी जायजा लेकर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। थाना परिसर मे पुलिस बल की परेड कराकर उन्होंने जवानों की तैयारियों की समीक्षा की। थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक कुमार चौकी प्रभारी अनूप सिंह सहित हल्का दरोगाओं को जनता से संवेदनशील व्यवहार अपनाने के निर्देश दिए। सीओ हाइवे ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सभी चीजे दुरुस्त पाई गई है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *