बरेली- भारत सेवक समाज के समाजसेवियों ने राजेंद्र नगर स्थित जिला कार्यालय पर बैठक करके विवेकानंद के विषय में विचार संगोष्ठी आयोजित की गई। भारत सेवक समाज के जिला चेयरमेन कृष्ण स्वरूप सक्सेना ने कहा विवेकानंद ने पूरे विश्व में भारत का ध्वज ऊंचा किया था उनके विचारों से वर्तमान युग में विशेष रूप से युवाओं को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है उन्होंने उठो जागो और प्राप्त करने में सक्षम जब तक ना हो जाओ तब तक प्रयास करते रहो ऐसे विचार युवाओं के सामने प्रस्तुत किए महामंत्री एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक लाल बहादुर गंगवार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का शिकागो जाने का संकल्प इन विचारों के साथ लिया था की आदर्श की प्राप्ति करूंगा नहीं तो देह त्याग दूंगा उनके संकल्प को परिलक्षित करता है उन्होंने कहा स्वामी विवेकानंद संन्यासी होने से पहले एक जागरूक नागरिक भी थे जिनके प्रश्न तर्क से उपस्थित थे और उत्तर अनुभूति से उनके जीवन हम सब लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत है विभिन्न पदाधिकारी अनुज सक्सेना सीमा गंगवार उत्कर्ष पंडित हरिओम गौतम राकेश मिश्रा मनोज गंगवार राहुल यदुवंशी हरिनंदन नीतू सक्सेना प्रेम शंकर गंगवार वीरेंद्र रायजादा सबीना आदि ने अपने विचार प्रस्तुत किया।
विवेकानंद के विचारों से लें प्रेरणा – कृष्ण स्वरूप
