विरोधियों की कोशिश हुई नाकाम, भाजपा से लगातार दूसरी बार मेयर बने उमेश गौतम 

भाजपा के उमेश गौतम ने 56,328 वोटों से जीतें

बरेली। नगर निकाय चुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से प्रारंभ हो गई थी। मतगणना प्रारंभ होने के बाद से ही सभी प्रत्याशियों की धड़कनें भी तेज थी। बरेली में मेयर सीट पर भाजपा ने कब्जा बरकरार रखा। भाजपा के मेयर प्रत्याशी उमेश गौतम ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। उन्होंने 56,328 वोटों से सपा समर्थित डॉ. आईएस तोमर को हराया। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. कुलभूषण त्रिपाठी तीसरे स्थान पर रहे। बसपा के मोहम्मद युसूफ चौथे स्थान पर रहे। आपको बताते चलें मतगणना की शुरुआत से ही भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर उमेश गौतम अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय सपा समर्थित उम्मीदवार डॉ आईएस तोमर से लगातार बढ़त बनाए हुए थे। भाजपा के डॉ उमेश गौतम को शुरू से बढ़त बनाते हुए 20 वे राउंड में अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय सपा समर्थित उम्मीदवार डॉ आईएस तोमर से 56000 से भी अधिक वोटों से आगे चल रहे थे।भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ उमेश गौतम अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा समर्थित उम्मीदवार डॉ आईएस तोमर को हराने में कामयाब हो गए। भाजपा प्रत्याशी डॉ उमेश गौतम लगातार की बढ़त बनते देख भाजपा खेमे मे खुशी की लहर दौड़ गई तो वही निर्दलीय सपा समर्थित उम्मीदवार डॉ आईएस तोमर और सपा कार्यकर्ता एवं नेताओं के बीच मायूसी आती रही। अंततः बरेली महापौर सिटी मतगणना के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ उमेश गौतम को 167271 वोट मिले। तो वही उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सपा समर्थित उम्मीदवार डॉ तोमर को 110943 मत प्राप्त हुए। भाजपा प्रत्याशी डॉ उमेश गौतम ने दूसरी बार भारीअंतर से जीत दर्ज करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा समर्थित उम्मीदवार को 54782 वोटों के भारी अंतर से पराजित किया। तो वही कांग्रेस प्रत्याशी केपी त्रिपाठी को 26975 और बसपा प्रत्याशी यूसुफ को 16862 को मत मिलने साथ ही चुनावी लड़ाई मे कही भी नजर नही आए।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *