विधायक डॉ. आर्य ने विधानसभा मे उठाया विकास का मुद्दा

नवाबगंज, बरेली। जनपद के विधानसभा क्षेत्र नवाबगंज से विधायक डॉ. एमपी आर्य ने सोमवार को विधानसभा में क्षेत्रीय मुद्दों को उठाया। उन्होंने नवाबगंज क्षेत्र की सड़कों, पुल, न्यायालय और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े विषयों को सदन में रखा। विधायक डॉ. एमपी आर्य ने कहा कि नवाबगंज से कुंडरा कोठी को जोड़ने वाली सड़क पर लगातार यातायात का दबाव बढ़ रहा है। यह मार्ग नैनीताल हाईवे से जुड़ता है। उन्होंने नवाबगंज-बरखेड़ा मार्ग पर अधकटा रब्बानी बेगम के पास अप्सरा नदी पर बने पुल को जर्जर बताते हुए उसके शीघ्र पुनर्निर्माण की मांग रखी। उन्होंने बताया कि नवाबगंज में मुंसिफ कोर्ट के निर्माण के लिए धन स्वीकृत करने की मांग की। डॉ. आर्य ने बताया कि नवाबगंज में मुंसिफ कोर्ट पहले ही स्वीकृत हो चुका है। न्यायालय भवन के लिए भूमि चिन्हित कर बाउंड्रीवाल का कार्य भी कराया जा चुका है। उन्होंने महावट बिरादरी को अनुसूचित जाति के स्थान पर अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र दिए जाने की मांग भी दोहराई। विधायक ने क्षेत्र में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना और रोजगार सृजन के लिए भी प्रस्ताव रखने की जानकारी दी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *